फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   District panchayat seats 79, visible on the website 93

जिला पंचायत की 79 सीटें, वेबसाइट पर दिख रही 93

Mon, 28 Sep 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 28 Sep 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

इसे विभागीय चूक कहें या कुछ और। सीतापुर में जिला पंचायत सदस्य पदों की 79 सीटें हैं। जबकि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सीतापुर की जिला पंचायत सदस्य पदों की सीटें 93 दिख रही हैं। वहीं, जिला पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए चक्रवार ब्योरा फीड किया है, मगर ये आंकड़े चुनावी प्रक्रिया पर सवालिया निशान भी लगा रहे हैं। सीटों के मसले पर सवाल करने पर जिला प्रशासन इसमें उलझ गया है। हालांकि, प्रशासन पहले दौर की नामांकन प्रक्रिया कराने में जुटा है।

विज्ञापन


सीतापुर जिले में पहले 62 जिला पंचायत सदस्य की सीटें थीं। पर इस बार नए परिसीमन में सीटें बढ़ाकर 79 कर दी गई हैं। नई सीटों पर ही चुनावी प्रक्रिया होनी हैं। चुनावी प्रक्रिया सकुशल निपटाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को हाईटेक बनाने में जुटा है।
विज्ञापन


इन्हीं कवायदों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर सीतापुर जनपद की सीटवार ब्योरा फीड किया गया है, इसमें 79 सीटों की जगह 93 सीटों का आंकड़ा दर्शाया गया है। जिले में पहले चरण के चुनाव में सिधौली-5, मिश्रिख-5, गोंदलामऊ-5, कसमंडा-5, मछरेहटा-4 कुल 24 सीटों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दूसरे चरण में एलिया-5, खैराबाद-5, परसेंडी-4, महोली-4 व पिसावां-6 सहित कुल 24 जिपं सीटों पर चुनाव होना है। तीसरे चरण में हरगांव-6, बिसवां-6, पहला-4 व महमूदाबाद-4 सहित कुल 20 सीटों पर चुनाव कराने की तैयारी है। चौथे चरण में रेउसा-6, सकरन-5, रामपुर मथुरा-5, बेहटा-5, लहरपुर-4 सीटों का बटवारा किया गया है। इस लिहाज से चारों चरणों में कुल 93 जिला पंचायत की सीटें हो रही हैं।

पर वास्तव में यहां 79 जिला पंचायत सदस्य की सीटें हैं। जिसके कारण अफसरों ने जिले में जिला पंचायत सदस्य की 14 सीटें बढ़ा दी हैं। बढ़ी हुई ये 14 सीटें कौन सी हैं, इसका जवाब जिम्मेदार अफसरों के पास नहीं है।



जिम्मेदार अफसर सीटों के बटवारे की गणित में उलझ कर रह गए हैं। जिले में जिला पंचायत की 79 सीटों का ही हिसाब अफसर नहीं लगा पाए। इसके कारण हड़बड़ी में 14 सीटें बढ़ गईं। जिला प्रशासन अब बढ़ी हुई सीटों को शामिल कर चुनाव कराने में जुटा है, लेकिन अब तक उसे खबर नहीं कि इन सीटों का गणित कहां से गड़बड़ हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed