फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   District Panchayat President's crown decorated with Shraddha's head

श्रद्धा के सिर सजा जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज

Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President's crown decorated with Shraddha's head
सीतापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांटे की टक्कर में भाजपा ने सपा को चारों खाने चित करने के साथ ही प्रतिष्ठा की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। लंबे समय तक चले जोर आजमाइश के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा सागर को 56 मत मिले। सपा प्रत्याशी अनीता राजवंशी को 22 मत मिले। जांच में एक वोट अवैध पाया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल 13 जनवरी को खत्म होने के बाद डीएम को प्रशासक बनाया गया था। इसके बाद हुए पंचायत चुनाव के बाद आए नतीजों से इस कुर्सी की जंग में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर होने के आसार नजर आ रहे थे। लेकिन समय के साथ राजनीतिक घटनाक्रम बदलता चला गया।
विज्ञापन

26 जून को भाजपा की प्रत्याशी श्रद्धा सागर, सपा की प्रत्याशी अनीता राजवंशी, निर्दल प्रत्याशी प्रीती और चंद्रप्रभा ने दावेदारी ठोकी थी। 29 जून को किसी ने भी नामांकन वापसी नहीं लिया था। चारों प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। पूरी तैयारियों के साथ तीन जुलाई की सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य आंख अस्पताल मार्ग पर स्थित कलेक्ट्रेट के गेट नंबर दो से मतदान के लिए प्रवेश करते हुए कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे, जहां आरओ डीएम विशाल भारद्वाज, एआरओ एडीएम विनय पाठक की मौजूदगी में सदस्यों ने मतदान किया। मतदान की प्रक्रिया दोपहर डेढ़ बजे तक संपन्न हो गई थी। सभी 79 वोट पड़ चुके थे, लेकिन तीन बजे तक मतदान का समय पहले से निर्धारित होने की वजह से औपचारिकताएं जारी रहीं। तीन बजे के बाद वोटों की गणना शुरू हुई।
करीब आधे में वोटों की गणना के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के परिणाम साढ़े तीन बजे घोषित कर दिए गए। 79 में से 56 वोट पाकर भाजपा की प्रत्याशी श्रद्धा सागर ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी अनीता राजवंशी को 22 मत मिले।
जांच में एक मत अवैध पाया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर जीत दर्ज कराने वाली भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा सागर को कलेक्ट्रेट सभागार में ही डीएम विशाल भारद्वाज ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान मौकेे पर एएसपी नार्थ राजीव दीक्षित, भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता भी मौजूद थे।
श्रद्धा का मिलीं शुभकामनाएं
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में विजय पताका फहराने वाली भाजपा की श्रद्धा सागर डीएम से जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद बाहर निकलीं। यहां पर कलेक्ट्रेट परिसर में ही उनका स्वागत सांसद राजेश वर्मा, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, लहरपुर विधायक सुनील वर्मा ने जीत की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान यहां पर मौजूद मीडिया कर्मियों से सांसद राजेश वर्मा ने जीत की खुशी बांटने की फोटो करने की गुजारिश की।

जिलाध्यक्ष की माता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
कलेक्ट्रेट परिसर से निकलने के बाद श्रद्धा सागर लालबाग चौराहे पर पहुंची, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके और माला देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी कार में सवार होकर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के घर पहुंची। वहां पर जिलाध्यक्ष की माता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed