फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   District ganga committee

नदियों को प्रदूषण मुक्त करेगी जिला गंगा समिति

Mon, 22 May 2017 11:21 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 22 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
District ganga committee
नदी
जिला गंगा समिति की देखरेख में नदियों को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा। सफाई कर नदियों को उनका मूल स्वरूप देने का काम भी यह समिति करेगी। डीएम की अध्यक्षता वाली यह समिति चार सदस्यीय बनाई जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने सदस्य चयन करने को लेकर प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। 
विज्ञापन


जिले में सरायन, गोन, घाघरा, शारदा समेत छोटी-बड़ी कुल एक दर्जन नदियां हैं। प्रदूषण व अतिक्रमण की वजह से जीवनदायिनी इन नदियों के अस्तित्व पर संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। नदियों का स्वरूप लगातार मिटता जा रहा है।
विज्ञापन


इसको लेकर शासन ने गंभीर रुख अख्तियार किया है। शासन की ओर से नदियों को प्रदूषण व अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ उनकी सफाई कराकर अस्तित्व बचाने के लिए जिलों में समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला गंगा समिति नामक इस समिति के अध्यक्ष डीएम होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग व जल निगम के अधिशासी अभियंता को सदस्य बनाया जाएगा। इसके अलावा पर्यावरणविद् और स्थानीय उद्योग संघ से भी एक-एक सदस्य नामित किया जाएगा। सदस्यों के चयन की जिम्मेदारी समिति अध्यक्ष की होगी। सिटी मजिस्ट्रेट जेपी गुप्ता ने बताया कि पर्यावरणविद् और स्थानीय उद्योग संघ से सदस्य चुने जाने को लेकर प्रस्ताव आंमत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed