फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Distribute Akshat to the people of Muslim community also

Sitapur News: मुस्लिम समाज के लोगों को भी बांटे अक्षत

Tue, 16 Jan 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 16 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Distribute Akshat to the people of Muslim community also
कमलापुर में मोहम्मद सलीम को अक्षत व पत्रक प्रदान करते कुंवर दिनकर प्रताप व अन्य।
सिधौली (सीतापुर)। कमलापुर कस्बे में कसमंडा राजघराने के कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने अक्षत व पत्रक वितरित किए। इस दौरान सलीम, इरफाव व रहीम बख्श को कुंवर ने अक्षत व पत्रक देकर 22 जनवरी को उत्सव मनाने का अनुरोध किया। सभी ने श्रद्धाभाव से अक्षत स्वीकार किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में नगर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या से आए पूजित अक्षत को घर-घर वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीएचपी के नगर मंत्री रामगोपाल मिश्र ने की। इस मौके पर बजरंग दल के नगर संयोजक अतुल तिवारी व नगर सहसंयोजक हिमांशु रावत ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक व अद्भुत बनाने के लिए देश के पांच लाख गांवों में पूजित अक्षत वितरण का कार्यक्रम अयोध्या से शुरू किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, लहरपुर क्षेत्र के भगौतीपुर मंडल में राम भक्तों व स्वंय सेवकों ने पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र वितरित किए। सभी को प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिन 22 जनवरी को अपने घरों में दीपोत्सव मनाने, पूजा-पाठ व सुंदरकांड पाठ करने के लिए प्रेरित किया। शहर के आलमनगर में नगर वधुओं को अक्षत व निमंत्रण वितरित किए गए। अक्षत पाकर नगर वधुएं भावविभोर हो गईं। सचिन त्रिपाठी ने बताया कि नगर वधुओं ने राम मंदिर में अनुदान देकर भी सहयोग प्रदान किया था। इस दौरान आकाश राय, विजय शुक्ल, प्रभात अग्निहोत्री, नगर प्रचारक मनोज सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed