{"_id":"5e7112f78ebc3ea81e4d190c","slug":"dispute-between-two-sides-over-worship-in-temple-shot-fired-sitapur-news-lko514046375","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में पूजा को लेकर दो पक्षों में विवाद, चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में पूजा को लेकर दो पक्षों में विवाद, चली गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। मंदिर में पूजा को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने असलहे से फायर कर दिया। हालांकि, गोली से कोई जख्मी नहीं हुआ। पुलिस ने 15 लोगों पर शांति भंग का मुकदमा दर्ज किया है।
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के मुराउपुरवा मजरे सोहरिया में 50 वर्ष पूर्व शंकर जी का एक मंदिर बनाया गया था। गांव के रमेश का घर मंदिर से कुछ दूर था, लेकिन उसने मंदिर से सटाकर अपना छप्पर रख लिया। उस समय भी पड़ोसियों ने आपत्ति की थी। लेकिन मामला ठंडा पड़ गया था।
सोमवार सुबह अनीता पत्नी रामसमुझ मौर्य मंदिर में पूजा करने पहुंची, वैसे ही रमेश ने पूजा करने पर रोक दिया। इस पर दोनों पक्ष में कहासुनी हुई। इसके बाद रामसमुझ ने थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इसी बीच रमेश ने अवैध असलहे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
डरे सहमे रामसमुझ के परिजनों ने यूपी-112 को फोन किया। पुलिस पहुंचते ही आरोपी रमेश भाग निकला। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षो के 15 लोगों पर शांतिभंग में मुकदमा दर्ज किया है।
अवैध असलहे से फायर करने वाले रमेश के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने विवाद को रोकने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। एसओ ने बताया कि गांव में दोनों पक्षों को शांतिभंग की आशंका में 15 लोगों को पाबंद किया गया है।