{"_id":"6717f0e68079a563b500e252","slug":"displeasure-over-slowness-in-development-works-adverse-entry-to-one-sitapur-news-c-102-1-slko1037-120872-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विकास कार्याें में सुस्ती पर नाराजगी, एक को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विकास कार्याें में सुस्ती पर नाराजगी, एक को प्रतिकूल प्रविष्टि
Wed, 23 Oct 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने पचास लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विकास कार्याें की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. (यूपीसीएलडीएफ) की काम काज की धीमी रफ्तार पर सख्त फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया।
चेताया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को भी कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा।
कहा कि जिन निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिजों में रेलवे की ओर से कार्य लंबित हैं, उन्हें संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के साथ ही पर्यटन विभाग की परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें हस्तांतरित किए जाने की निर्धारित प्रक्रिया को भी शीघ्र पूरा कराया जाए। बैठक में सीडीओ निधि बंसल, सीएमओ डॉ हरपाल सिंह, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह व डीआईओएस सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
सीएमआईएस पोर्टल पर समय से हो फीडिंग
जिलाधिकारी ने धीमी प्रगति वाली संस्थाओं को कार्य की प्रगति में सुधार लाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्यवाही होगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सीएमआईएस पोर्टल पर तय समय से फीडिंग कार्य सुनिश्चित कराया जाए। कहा कि जिन संस्थाओं के कार्य पूर्ण हो रहे हैं, वह अपनी प्रगति की रिपोर्ट फोटोग्राफ के माध्यम से उपलब्ध कराए। साथ ही नैमिषारण्य में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि वृहद गो-आश्रय स्थलों में निर्माण के साथ-साथ उसके चारों ओर फेंन्सिग भी कराई जाए।