फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Discipline and bravery shown in full dress rehearsal parade

Sitapur News: फुल ड्रेस रिहर्सल परेड में दिखा अनुशासन व शौर्य

Fri, 24 Jan 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Discipline and bravery shown in full dress rehearsal parade
सीतापुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। इसमें टोली और दस्तों के जवानों ने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। पूर्वाभ्यास परेड में सीओ सिधौली कपूर कुमार ने नेतृत्व में टुकड़ियां मैदान पर पहुंचीं।
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्र ने परेड का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद ध्वजारोहण और मान-प्रणाम हुआ। परेड में पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों की टोलियों के साथ आपात सेवा 112 के दो पहिया व चार पहिया पीआरवी वाहन, श्वान दल, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस, महिला सुरक्षा दल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। परेड में हर्ष फायर और मार्च दर्शनीय था। टोली और दस्तों में शामिल जवानों ने अपना कौशल दिखाया। एसपी चक्रेश मिश्रा ने परेड का निरीक्षण कर प्रतिभागियों व अन्य कार्यक्रमों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वर्दी सुव्यवस्थित व सुसज्जित रखने के साथ कमांड पर ध्यान देने का सुझाव दिया। इस अवसर पर एएसपी उत्तरी प्रकाश कुमार, एएसपी दक्षिणी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed