फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Disabled person is wandering for housing, appeals to DM

Sitapur News: आवास के लिए भटक रहा दिव्यांग, डीएम से लगाई गुहार

Tue, 09 Sep 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 09 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Disabled person is wandering for housing, appeals to DM
लहरपुर तहसील सभागार में ​​शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। 
लहरपुर (सीतापुर)। तहसील सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 58 शिकायतकर्ताओं ने प्रार्थना पत्र दिए। इनमें से पांच शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं शेष 53 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के लाल बहादुर पुरवा बेहटा निवासी दिव्यांग गिरजा ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसने 2023 में दिव्यांग आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक आवास नहीं मिल सका है। इसको लेकर कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन ब्लॉक पर अधिकारियों ने बजट न होने की बात कहकर उसे टाल दिया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बेहटा अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जांच कर आवास दिए जाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन


सिधौली तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राखी वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 62 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रिख में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विकासखंड मछरेहटा की बारेपारा निवासी रीता देवी ने प्रार्थना पत्र देते हुए पति का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग की है। महिला ने बताया कि उसके पति वीरेंद्र कुमार की 23 मई 2024 को मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी बारेपारा को शपथपत्र व प्रार्थनापत्र देकर पति का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की गुहार लगाई, लेकिन एक साल से बस मायूसी मिली है।

भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग

केस -1 : महोली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में हरदासपुर निवासी श्रीकेशन पांडेय ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पैतृक भूमि गाटा संख्या 23 में उनका बाग है। गांव के ही चेतराम ने पड़ोस में गाटा संख्या 22 पर अपना मकान बना रखा है। वह उनकी भूमि गाटा संख्या 22 पर अपने जानवर बांधकर जबरन कब्जा कर रहे हैं। इस बाबत भूमि की पैमाइश के लिए वाद दायर किया गया। राजस्व टीम को दबंग पैमाइश नहीं करने दे रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल विपक्षियों से मिले हैं, अन्य किसी लेखपाल से पैमाइश कराते हुए भूमि कब्जा मुक्त कराई जाए।



केस -2 : महोली में दूल्हामऊ निवासी रग्घू ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गाटा संख्या 233 व 37 के अभिलेखों में उसका नाम संक्रमणीय भूमिधर के रूप में दर्ज है। इसमें आम, जामुन, गूलर, यूके लिप्टस, जैंती आदि के 60 पेड़ लगे हैं। इस भूमि को सह खातेदार किशोरी लाल अपना कब्जा जताकर पेड़ों की बिक्री करना चाहते हैं, खेत पर जाने के दौरान गाली-गलौज व मारपीट करने पर आमादा हैं। जबकि यह उनकी पुश्तैनी भूमि है। शिकायतकर्ता ने भूमि कब्जा मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed