फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Diet gets One District Green Champion Award

डायट को मिला वन डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैम्पियन का अवार्ड

Fri, 13 Aug 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Diet gets One District Green Champion Award
सीतापुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, खैराबाद को ‘वन डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैम्पियन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में डायट प्राचार्य मनोज कुमार अहिरवार को प्रभारी सीडीओ ने प्रदान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, भारत सरकार व डायट खैराबाद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसमें पर्यावरण एवं स्वच्छता के विभिन्न घटकों जैसे जल संरक्षण, ग्रीन कैम्पस, पौधरोपण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सामुदायिक सहभागिता आदि विषयों पर जिले के समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों ने सक्रिय सहभागिता की।
विज्ञापन

स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत पूरे भारत से 400 उच्च शिक्षण संस्थानों का चयन हुआ जिसमें डायट सीतापुर ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। एक जिला एक कैम्पस के इस चयन में उत्तर प्रदेश के लगभग 57 उच्च शिक्षण संस्थान ग्रीन चैम्पियन अवार्ड से सम्मानित हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी सीडीओ राकेश कुमार पांडेय ने डायट सीतापुर द्वारा स्वच्छता एक्शन प्लान को योजनाबद्ध एवं समुचित तरीके से अपनाए जाने की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना को सरकारी योजना के रूप में न देखते हुए जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। डायट से अन्य शिक्षण संस्थानों को प्रेरणा लेते हुए इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक मनोज कुमार अहिरवार ने डायट परिसर में ग्रीन कैम्पस एवं स्वच्छता विषयक विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं का उल्लेख करते हुए उनकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज को इन कार्यों से जोड़ने की चर्चा की। इस अवसर पर बीएसए सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed