फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Despite the fall in mercury, the heat remains intense

Sitapur News: पारे में गिरावट के बाद भी तल्ख रहे गर्मी के तेवर

Fri, 28 Mar 2025 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 28 Mar 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Despite the fall in mercury, the heat remains intense
सीतापुर। पछुवा हवाओं के कारण अधिकतम पारे में दो डिग्री की गिरावट दर्ज होने के बाद भी धूप की तपिश कम नहीं हुई है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री होने के बावजूद गर्मी के तेवर तल्ख बने रहे। घर से बाहर निकलने पर चिलचिलाती धूप और घर व दफ्तरों के अंदर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू होगी, लेकिन गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

जिले में मार्च की विदाई होते-होेते गर्मी तेवर दिखाने लगी है। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पछुवा हवा के चलते पारे में गिरावट आने के बाद भी गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ। सुबह से ही तेज धूप लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोकने लगी थी। दोपहर होते-होते धूप की तपिश असहनीय हो गई। इस दौरान 21 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की दुश्वारी और बढ़ा दी।
विज्ञापन

इस कारण सुबह 47 प्रतिशत दर्ज की गई आर्द्रता दोपहर में घटकर 18 प्रतिशत रह गई। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छाते व गमछे के सहारे तपिश से बचाव का जतन करते नजर आए। सूखते हलक को तर करने के लिए लोग ठंडे पानी के अलावा नींबू पानी, बेल व गन्ने के रस का सेवन करते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed