फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Deputy Agriculture Director inspected the development work with his team

Sitapur News: उप कृषि निदेशक ने टीम संग जांचे विकास कार्य

Wed, 23 Oct 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 23 Oct 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Deputy Agriculture Director inspected the development work with his team
सीतापुर। मछरेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिजुआमऊ व मजरा गढी में मंगलवार को उप कृषि निदेशक एसके सिंह व अवर अभियंता सुनील कुमार यादव ने जांच की। टीम ने गांव पहुंचकर टायलीकरण, दिव्यांग शौचालय संग विद्यालय की डेस्क व मेजों काे देखा। हैंडपंप रिबोर कार्याें की जांच भी की। इसमें एक नल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव के ही ज्ञानेंद्र सिंह ने सीडीओ को एक शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रभारी एडीओ पंचायत पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था। टीम ने मंगलवार को गांव पहुंचकर जांच की है। इस मौके पर एडीओ पंचायत संदीप कुमार, संजीव कुमार एडीओ कृषि मछरेहटा व अन्य मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अभिलेखों का होगा मिलान
अवर अभियंता सुनील कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीण ज्ञानेंद्र सिंह के प्रार्थना पत्र पर जांच की जा रही है। विकास कार्याें का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। अभिलेखों का मिलान करने के बाद यदि कोई कमी पाई जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed