फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dense fog slows down speed in Sitapur

Sitapur News: घने कोहरे से थमी रफ्तार, पारा पहुंचा 9 डिग्री

Fri, 02 Jan 2026 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 Jan 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Dense fog slows down speed in Sitapur
कोहरे में हाईवे से गुजरता वाहन।
सीतापुर। जिले में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। शुक्रवार सुबह बर्फीली हवा और घने कोहरे ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

देर रात से शुरू हुआ कोहरा शुक्रवार सुबह इतना घना हो गया कि सड़कों पर दृश्यता महज 10 मीटर रह गई। नहरों के किनारे और खुले मैदानी इलाकों में कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखा गया। दृश्यता कम होने के कारण हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर तापमान पर पड़ा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आई। जिससे यह गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कड़ाके की ठंड और सर्द हवा से बचने के लिए लोग सुबह-शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण ठंड के कारण सुबह बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर और बढ़ सकता है।



340 पहुंचा एक्यूआई
मौसम विभाग के अनुसार, ठंड के साथ-साथ जिले की वायु गुणवत्ता भी लगातार बिगड़ रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 340 के करीब पहुंच गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। गिरते वायु स्तर को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed