फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dense fog commanded general pace of life

घने कोहरे ने थामी आम जिंदगी की रफ्तार

Sat, 03 Dec 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 03 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Dense fog commanded general pace of life
घने कोहरे में धीमी हुई वाहनों की रफ्तार - फोटो : अमर उजाला
समूचा जिला घने कोहरे की चादर में सुबह तक लिपटा रहा। शुक्रवार देर रात से घने कोहरे की धुंध छाने लगी थी। यह धुंध शनिवार सुबह दस बजे तक छाई रही। इससे सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है।
विज्ञापन


इसके चलते रेल व बस सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई। कोहरे का आलम यह रहा कि सुबह कोहरे में चालकों को हेड लाइट जला कर अपने वाहन चलाने पड़े। सड़कों पर बसों के अलावा अन्य वाहन भी धीमी गति से ही चलते नजर आए। शनिवार को घने कोहरे से विजिबिलटी दो किलोमीटर थी।
विज्ञापन


कोहरे से मौसम में 47 प्रतिशत नमी रिकॉर्ड की गई। दिन का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं ओस गिरने का मानक (ड्यू प्वांइट) 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के चलते लगभग सभी ट्रेनें व बसें लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरा बढ़ने के साथ ही अलाव जलवाने की मांग भी तेज हो गई है। आठ बजे के बाद जाने वाली बसें कोहरे के कारण आधी स्पीड में भी नहीं चल पा रही हैं। अधिसंख्य बसें अपने निर्धारित समय से घंटा भर की देरी से चल रही है। सर्दी के कारण बिजली की खपत पर भी असर पड़ा है। शहर में कोहरा फैलने के समय बिजली गुल रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों का तो हाल बेहद बुरा है। शाम को बिजली न होने से रास्ता दिखना तक मुश्किल होता है। 


दो घंटे देरी से चल रहीं ट्रेनें 
सीतापुर। कोहरे के चलते तीस मिनट से लेकर दो घंटे तक ट्रेनें देरी से चल रही हैं, हालांकि इससे निपटने के लिए ट्रेनों के इंजन में फॉग लाइटें लगी हैं। बावजूद इसके यहां के ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार थमने लगी है। यही वजह है कि यहां पर कई ट्रेनें विलंब से चल रही है। जिससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed