{"_id":"59a851af4f1c1b4e738b4ab4","slug":"dengue-suspected-patient-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का संदिग्ध मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का संदिग्ध मरीज मिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में डेंगू का संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। एक प्राइवेट अस्पताल ने युवक को डेंगू की चपेट में आने की पुष्टि की है। हालांकि स्वास्थ्य महकमा विभागीय पैथोलॉजी में जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहने को तैयार है।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम बसेती निवासी तजम्मुल (20) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार ने उसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाया।
यहां पर डॉक्टरों ने खून जांच के बाद तजम्मुल को डेंगू के चपेट में आने की बात कही। डॉक्टरों ने बताया कि तजम्मुल की प्लेटलेट्स तेजी से घट रही हैं। इन दिनों उसकी प्लेटलेट्स 32000 के करीब पहुंच गई है। उसे प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत है। इधर, जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की पैथोलॉजी में डेंगू की पुष्टि होने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन