फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   dengue menace in Napalapur

नैपालापुर में डेंगू का कहर

Sun, 18 Oct 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 18 Oct 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

सीतापुर शहर से सटे नैपालापुर गांव में बुखार तेजी से पांव पसार रहा है। पांच लोग बीमार हैं। प्राइवेट चिकित्सकों ने जांच के बाद डेंगू की पुष्टि की है। इनमें से दो लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जिन्हें लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल व बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, स्वास्थ्य महकमा डेंगू से इन्कार कर रहा है। नैपालापुर के भट्ठू शर्मा की पत्नी रीता देवी (40) को कई दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


परिवार ने उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां दिखाया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद डेंगू होने की पुष्टि की। हालत नाजुक देख उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने रीता देवी को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गांव के बच्छन खां की पत्नी नाजनीन, सुरेश का पुत्र हरिकेश व महेश का पुत्र दिलीप बुखार की चपेट में है। इन लोगों को भी प्राइवेट चिकित्सकों ने डेंगू होने की बात कही है। बहरहाल इन सभी लोगों का इलाज शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है।

रसूलगंज निवासी सुनील लोधी को बुखार आया, तब परिवार ने सुनील को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पैथोलॉजी टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने सुनील में डेंगू की पुष्टि की। सुनील को लखनऊ रेफर किया गया है।

परिवार ने उसे लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। एक साथ इस क्षेत्र में इतनी संख्या में लोगों के बुखार की चपेट में आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

गांव के नागरिकों की माने तो बीते पांच वर्षों से इस गांव में सफाईकर्मी आया ही नहीं। गांव में कभी फॉगिंग कराई ही नहीं गई। जिसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है।


aउधर, स्वास्थ्य विभाग यह मानने को तैयार नहीं है कि उन लोगों को डेंगू हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed