फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dengue is not causing havoc, death of another woman

नहीं थमा रहा डेंगू का कहर, एक और महिला की मौत

Mon, 09 Dec 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dengue is not causing havoc, death of another woman
सीतापुर/ सिधौली। जिले में डेंगू नहीं थम रहा है। ठंड का मौसम शुरू होने के बाद भी डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। सिधौली में सोमवार को ही डेंगू से एक महिला की मौत हो गई। जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य महकमे को भी अवगत करा दिया गया है। सिधौली की इस महिला का डेंगू बुखार के कारण लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिधौली कस्बे के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी सरिता (42) पत्नी सोनी जायसवाल को काफी दिनों से बुखार आ रहा था। जिसको कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहां जांच के बाद उसको डेंगू होने की पुष्टि हुई। रविवार को सरिता की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल के डॉक्टर ने फौरन लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिवारीजन महिला को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां वह भर्ती नहीं हो सकी। उसके बाद उसे परिवार के लोग लखनऊ के ही एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिधौली में सोमवार को महिला की मौत के बाद जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। इससे पहले जिले में डेंगू की वजह से बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर जितेंद्र सिंह राठौर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी तरह रेउसा, लहरपुर, सेवता व मिश्रिख इलाके में भी डेंगू की चपेट में सात लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि यह मौतें इलाज के दौरान जिले से बाहर लखनऊ व अन्य जगहों पर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed