फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Demand for clean drinking water and

Sitapur News: स्वच्छ पेयजल और 125 दिन रोजगार की मांग

Wed, 12 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 12 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demand for clean drinking water and
संदना। गोंदलामऊ विकास खंड के गांवों में दूषित पेयजल और रोजगार की समस्या को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। संगतिन किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित दो ज्ञापन बीडीओ शिवजीत को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई गांवों में हैंडपंपों से पीला और बदबूदार पानी निकल रहा है। कई हैंडपंप खराब हैं। जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकियों से भी नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। कुछ गांवों में अब तक टंकी और घर-घर नल कनेक्शन नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने पेयजल की गुणवत्ता जांच, खराब हैंडपंपों की मरम्मत और जरूरत के अनुसार नए हैंडपंप लगाने की मांग की।
विज्ञापन

मजदूरों ने ग्राम पंचायतों की ए, बी और सी श्रेणी के निर्धारण पर भी सवाल उठाए। बताया कि 89 ग्राम पंचायतों में 40 ए और 41 बी श्रेणी में हैं, जबकि सी श्रेणी में कोई पंचायत नहीं है। श्रेणी के बजाय काम की मांग के आधार पर बजट आवंटित कर इच्छुक मजदूरों को 125 दिन रोजगार देने की मांग की गई। आधार ऑथेंटिकेशन और फेस हाजिरी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की भी मांग उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन अध्यक्ष रिचा सिंह ने कहा कि समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। बीडीओ ने कुछ शिकायतों के निस्तारण और अन्य समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed