{"_id":"68e55a3dd326dee2c409699f","slug":"delay-in-verification-of-bail-forms-delays-release-sitapur-news-c-102-1-slko1037-141808-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जमानत प्रपत्रों के सत्यापन में देरी से लटकी रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जमानत प्रपत्रों के सत्यापन में देरी से लटकी रिहाई
Tue, 07 Oct 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह की बेल्ट से पिटाई करने वाले शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा की मंगलवार को रिहाई नहीं हो सकी। जमानत प्रपत्रों के सत्यापन में देरी की वजह से रिहाई लटक गई। अब बुधवार दोपहर बाद शिक्षक जेल से बाहर आ सकते हैं।
23 सितंबर को बीएसए ने एक मामले की सुनवाई के लिए शिक्षक को बीएसए कार्यालय बुलाया था। कार्यालय के अंदर ही शिक्षक ने उग्र होकर बेल्ट से बीएसए की पिटाई कर दी थी। बीएसए ने जानलेवा हमला करने, सरकारी अभिलेख फाड़ने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
निचली अदालत से शिक्षक की जमानत याचिका खारिज हो गई थी। पुलिस की विवेचना में जानलेवा हमला के साक्ष्य नहीं मिले थे। पुलिस ने इस धारा को हटाने की संस्तुति की थी। धारा के हटने के बाद जमानत की राह आसान हुई।
विज्ञापन
जिला जज न्यायालय ने सोमवार को 50-50 हजार के दो बेल बांड लगाते हुए जमानत मंजूर कर दी। हालांकि मंगलवार को वाल्मीकि जयंती की छुट्टी के चलते बेल बांड प्रपत्रों का सत्यापन नहीं हो सका। अब यह कागजी कार्रवाई बुधवार को पूरी होगी। उसके बाद ही रिहाई का परवाना जिला कारागार पहुंचेगा और उनकी रिहाई हो सकेगी।