{"_id":"69c186b7ceba6e842b018c0e","slug":"defects-found-in-chc-dm-reprimanded-sitapur-news-c-102-1-slko1053-152490-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीएचसी में मिलीं खामियां, डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीएचसी में मिलीं खामियां, डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
नैमिषारण्य सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम।
सीतापुर। सीएचसी नैमिषारण्य का जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने टीबी कक्ष की व्यवस्थाएं देखीं। गंदगी व अन्य कमियां मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकारा। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जयप्रकाश पटेल को तत्काल कक्ष की सफाई करवाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने परामर्शदाता गायत्री देवी से हेपेटाइटिस और प्रेग्नेंसी के मामलों की जानकारी ली। पूछा कि यदि किसी गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन 60 प्रतिशत से कम है तो उसका इलाज कैसे करेंगे। इस बारे में वह सही जानकारी नहीं दे पाईं। इस पर फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने लैब के निरीक्षण के दौरान वहां होने वाली जांच की जानकारी लेते हुए दवा भंडारण कक्ष को देखा। स्टॉक रजिस्टर को तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीबीसी, एक्सरे और विडाल जैसी महत्वपूर्ण जांचों का रिकॉर्ड अलग-अलग रजिस्टरों में व्यवस्थित तरीके से दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, डेंटल रूम और लेबर रूम का भी निरीक्षण किया। परामर्श कक्ष में रजिस्टरों का रखरखाव सही न मिलने और लेबर रूम सहित सीएचसी परिसर की ऊपरी मंजिलों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। सीएमओ डाॅ. सुरेश कुमार और अधीक्षक को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण में इलाज दिया जाए।