फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Defects found at three purchasing centers, documents seized

Sitapur News: तीन क्रय केंद्रों पर मिलीं खामियां, कागजात जब्त

Wed, 13 Nov 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 13 Nov 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Defects found at three purchasing centers, documents seized
लहरपुर। उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र में खुले धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन केंद्रों पर स्थिति काफी खराब मिली। इस पर उन्होंने तीनों केंद्रों के अभिलेख जब्त कर लिए। सभी के प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम ने मंडी समिति में स्थापित सात धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्रों पर किसानों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्हें मंडी समिति में सहकारिता विभाग की ओर से स्थापित पिपराघूरी, रंगवा रौसीपुर व सुरजीपारा क्रय केंद्र में खामियां मिलीं। एसडीएम ने बताया कि तीनों केंद्रों के अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए हैं। इनके प्रभारियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed