फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Deceased ambulance driver turned positive

पॉजिटिव निकला मृतक एंबुलेंस चालक

Thu, 30 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Deceased ambulance driver turned positive
लहरपुर (सीतापुर)। तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालात में जान गंवाने वाला लहरपुर सीएचसी पर तैनात एंबुलेंस चालक कोरोना पॉजिटिव था। बुधवार देर रात लखनऊ से रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लहरपुर सीएचसी से लेकर मृतक के गांव में हड़कंप मचा हुआ है। एक दिन पहले उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

ऐलिया ब्लॉक के हेमपुर गांव का निवासी युवक लहरपुर सीएचसी पर एंबुलेंस चालक था। मंगलवार की रात उसकी हालत बिगड़ने पर लहरपुर सीएचसी से लखनऊ भेजा गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। लहरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके मित्रा दावा कर रहे थे कि युवक की कोरोना जांच हुई थी, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक किसी जंतु के काटने की बात कह रहा था, जबकि सीएचसी के डॉक्टरों को काटने का निशान शरीर पर नहीं मिला था। लखनऊ में मौत होने के बाद वहीं पर उसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया, लेकिन बिना रिपोर्ट आए ही कोविड-19 के प्रोटोकाल का उल्लंघन करते हुए लखनऊ में पोस्टमॉर्टम करके परिवार को शव सौंप दिया गया। परिवारीजनों ने गांव में बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया। इस बीच देर रात लखनऊ से एंबुलेंस चालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी सूचना मिलते ही सीएचसी के स्टाफ से लेकर मृतक के गांव में हड़कंप मच गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार एंबुलेंस चालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी संजीदा नहीं हैं। न तो अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों को ट्रेस किया गया और न ही टीम ने गांव जाने की अभी तक जरूरत समझी। सीएचसी अधीक्षक लहरपुर डॉ. एके मित्रा बताते हैं कि एंबुलेंस क र्मी की सीएचसी पर पहले जांच हुई थी, जिसमें यह निगेटिव आया था। मरने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह कैसे हुआ है, इसका पता लगाया जाएगा।

सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। रिपोर्ट अभी पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई है। पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed