{"_id":"5fe77a128ebc3e3f871b7433","slug":"death-of-young-man-under-suspicious-circumstances-sitapur-news-lko5568006135","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के बेटे ने गांव के ही एक नामजद व दो अज्ञात लोगों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पिसावां के मूड़ाकलां गांव निवासी छविनाथ उर्फ छोटकन्ने (45) पुत्र रामेश्वरदीन की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के बेटे राजपाल का कहना है कि उसका शुक्रवार को गांव के ही लतीफ से विवाद हो गया था। जिसके बाद लतीफ ने अपने घर में आग लगा दी थी और इस मामले में लतीफ ने उसके पिता आदि पर आग लगाने का आरोप लगाया था। इसको लेकर राजपाल अपनी मां के साथ थाने गया था और तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने उसे ही थाने में बैठा लिया था।
आरोप है कि इसी बीच मौका पाकर लतीफ अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर उसके पिता को अपने घर बुला ले गया। जिसके बाद उन्हें जहर दे दिया। जहर देने के बाद उसके पिता को आरोपी घर छोड़ गए। जहां उनकी मौत हो गई। इस बाबत राजपाल ने लतीफ व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ पिसावां कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।