फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body thrown in the field after killing an old man

Sitapur News: बुजुर्ग की हत्या कर खेत में फेंका शव

Sun, 09 Jul 2023 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 09 Jul 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the field after killing an old man
सीतापुर। नौ दिनों से लापता एक बुजुर्ग का शव रविवार को गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव बुरी तरह सड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में जमीन के विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

बिहारीगंज गांव के उत्तर चक मार्ग के निकट याकूब का खेत है। खेत में इस समय गन्ने की फसल लगी हुई है। रविवार को गांव के बच्चे खेत में घास काटने गए थे। इसी दौरान उन्होंने खेत में शव पड़ा देखा। डरे हुए बच्चों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शव बुरी तरह सड़ चुका था। क्षेत्र के दोस्तपुर की एक महिला ने शव की शिनाख्त पति महेश (60) के रूप में की। महिला ने बताया कि उसके पति ने बिहारीगंज गांव के समीप जमीन खरीदी थी। जिसमें धान की रोपाई करने के लिए वह एक जुलाई को घर से निकले थे। इसके बाद से उनका पता नहीं चल रहा था। काफी तलाश के बाद छह जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मृतक महेश बेटे राजेंद्र की तहरीर पर महसिंगपुर निवासी अमरपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारणों का नहीं चल सका पता
अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि हत्या आरोपी अमरपाल जमीन खरीदने और बेचने का काम करता है। उसी ने महेश को जमीन खरीदने में मदद की थी। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन के विवाद का या उसकी खरीद में कमीशन न देने का लग रहा है। जांच कराई जा रही है। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed