फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of woman found hanging

Sitapur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 08 Apr 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging
सकरन (सीतापुर)। खेती की रखवाली करने गई महिला का शव शनिवार सुबह एक बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने प्राथमिक जांच में खुदकुशी का मामला होने की बात कही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के लखुआ बेहड़ गांव निवासी अजीत मौर्य लखनऊ में पिछले एक माह से मजदूरी कर रहा है। गांव में उसकी पत्नी सीता देवी (40) बच्चों के साथ रहती थी। शुक्रवार रात सीता खेत में तैयार गेहूं की फसल की रखवाली करने गई थी।
विज्ञापन


सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची, तो बच्चों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने सीता का शव उसके खेत के पास स्थित एक बाग में आम के पेड़ से लटके देखा। सूचना पाकर पति अजीत, सीतादेवी के पिता रामप्यारे निवासी अंबाई भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि घटना को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शुरुआती जांच में खुदकुशी का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed