फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of missing student found hanging

फंदे से लटका मिला लापता छात्र का शव

Thu, 06 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing student found hanging
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में करीब एक सप्ताह से लापता युवक का शव गुरुवार को संदिग्ध हालात में बाग में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महोली कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सचिन (22) पुत्र अविनाश चंद्र वर्मा सैफई में रहकर बीएससी की पढ़ाई करता था। 15 दिन पूर्व वह घर आया था। छात्र के चाचा पप्पू वर्मा ने बताया कि सचिन ज्यादातर समय मास्टर कॉलोनी पश्चिमी महोली में अपने मौसा प्रदीप के घर रुकता था। 31 जुलाई को महोली से दिन में 11 बजे सिकंदरपुर के लिए निकला, जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने तलाश की। दूसरे दिन महोली कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

लगातार पुलिस व परिजन तलाश करते रहे, लेकिन कहीं सुराग न लग सका। गुरुवार को गांव के लोग शाम को खेतों की तरफ गए। वहां उठ रही दुर्गंध को देखते हुए झाड़ियों में पहुंचे तो एक शव पेड़ से लटकते देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। साथ ही कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। सचिन के पिता ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक परिवारीजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी दीनानाथ यादव ने बताया कि परिवारीजनों ने दो अगस्त को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया तो बड़ागांव मे 31 अगस्त 10 बजे तक की लोकेशन मिली है। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed