{"_id":"6478dbd76aa29eb4ec0e487b","slug":"dead-body-of-missing-newlywed-found-hanging-sitapur-news-c-13-1-266821-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लापता नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लापता नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव
Thu, 01 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। दो दिनों से लापता एक नवविवाहिता का शव बिसवां क्षेत्र में खंधेरियापुरवा और हुलासपुरवा के बीच शारदा नहर के किनारे पेड़ पर दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 12 मई को ही उसकी शादी हुई थी।
तंबौर थाना क्षेत्र के रोहा चांदी खेरा निवासी प्रीति (19) बचपन से ही अपने फूफा विद्या प्रकाश के साथ कंकरकुई गांव में रहती थी। 12 मई को विद्या प्रकाश ने ही उसकी शादी रामपुर कला थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर सरैया निवासी सुधीर मौर्या के साथ की थी।
कुछ दिन पहले ही वह अपने फूफा के घर कंकरकुई आई थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम नित्यक्रिया के लिए गई थी। उसके काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। रिश्तेदारी में भी खोजा लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसी बीच गुरुवार सुबह कंकरकुई से लगभग 10 किलोमीटर दूर बिसवां में ग्रामीणों ने युवती का शव फंदे से लटके देखा। सूचना पर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक विजय कुमार मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। अतिरिक्त निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कुछ संदिग्ध आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।