{"_id":"696a9571a77063945d067052","slug":"dead-body-of-lucknow-youth-found-on-the-highway-sitapur-news-c-102-1-slko1037-148372-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लखनऊ के युवक का हाईवे किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लखनऊ के युवक का हाईवे किनारे मिला शव
Sat, 17 Jan 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
मृतक राजू।
कमलापुर। लखनऊ के नगराम स्थित करोरा गांव निवासी निवासी राजू (32) का शव बृहस्पतिवार देर रात नेशनल हाईवे पर कुंवरपुर के पास पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान नहीं थे। पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर के आधार पर मृतक राजू की पत्नी व दो अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी पत्नी हिरासत में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राहुल कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई राजू 14 जनवरी को अपनी पत्नी पप्पी को लेकर मानपुर के बल्देवनगर स्थित ससुराल गए थे। वहां उन्होंने ससुरालीजनों के साथ खिचड़ी का त्योहार मनाया। इसके बाद 15 जनवरी को राजू भाभी पप्पी को दिखाने डाॅक्टर के पास गए थे। उनका आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने उन्हें बृहस्पतिवार देर रात राजू का शव नेशनल हाईवे के किनारे पड़ा मिलने की सूचना दी।
जब भाभी पप्पी से इस संबंध पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मार्ग दुर्घटना में राजू की मौत हो गई है। राहुल के भाई के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। बताया कि भैया-भाभी दोनों एक ही बाइक से जा रहे थे लेकिन हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। इससे संदेह हुआ।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि राहुल की तहरीर के आधार उसकी भाभी पप्पी, उनकी परिचित मीनू चौधरी और आनंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पप्पी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।