फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of engineering student found hanging, action started

फंदे से लटका मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव, कार्रवाई शुरू

Sat, 16 Jan 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dead body of engineering student found hanging, action started
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक मिर्जापुर जिले का निवासी था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के आमाघाट राजपुर निवासी आयुष विश्वकर्मा (18) पुत्र सुनील कुमार जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ऐलिया में पढ़ाई कर रहा था। वह इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सोहइ गांव निवासी हरदीलाल के घर में किराए पर रहता था।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर जब सहपाठी कमरे पर पहुंचे तो छात्र का शव संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक अपने पिता को संबोधित करते हुए लिखा कि मैने परिवार वालों का बहुत पैसा बर्बाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की अपेक्षा के मुताबिक पढ़ाई नहीं कर पाया। इसी लिए आत्महत्या कर रहा हूं। मृतक के परिवारवालों को भी घटना से अवगत करा दिया गया है। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed