{"_id":"68cc4f908be2b738640651dd","slug":"dead-body-of-a-youth-found-lying-in-a-drain-sitapur-news-c-102-1-slko1037-140596-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नाले में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नाले में पड़ा मिला युवक का शव
Thu, 18 Sep 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
सदरपुर। बजेहरा गांव निवासी बिंद्रा (40) का शव बृहस्पतिवार भोर घर के पास नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार बिंद्रा बुधवार देर रात शराब के नशे में घर आए थे।
घर पहुंचने पर पत्नी ऊषा (36) व गांव निवासी एक युवक को साथ देखा। विरोध करने पर युवक ने बिंद्र्रा को पीटा। बिंद्रा उससे बचने के लिए घर के बाहर भागे तो संतुलन बिगड़ने पर घर के बगल में एक नाली में गिर गए। उस समय किसी ने ध्यान नहीं दिया।
देर रात करीब तीन बजे युवक व बिंद्रा की पत्नी ने शोर मचाया कि बिंद्रा की मौत हो गई है। उधर, खबर पाकर लखनऊ में मजदूरी करने गए बिंद्रा के भाई गया प्रसाद व उनकी बहन बृहस्पतिवार सुबह घर पहुंचे। पड़ोसियों से पूरी जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।