{"_id":"60f079e08ebc3e1063150e9c","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-went-to-in-laws-house-was-found-on-the-noose-sitapur-news-lko587100721","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए युवक का शव फंदे पर मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल गए युवक का शव फंदे पर मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकर मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर मिला। मृतक के के चेहरे, कमर और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में जांचकर कार्रवाई होगी। खैराबाद इलाके के कैमहरा निवासी उदयराज (40) वर्ष अपनी ससुराल खैराबाद के दतेली गांव निवासी ससुुर नंदराम के घर गया था।
युवक की पत्नी राजरानी व उसके चार बच्चे तीन माह से मायकेे में ही रह रहे थे। देर रात उदयराज की संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर आग की बाग में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पाकर पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना को लेकर मृतक के भाई जयपाल ने बताया कि रात में पति-पत्नी मे विवाद हुआ था। यह विवाद आए दिन होता था। युवक पत्नी को मायके में ही रखना चाहता था लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी को लेकर दोनों में विवाद होता था। आरोप है कि रात में युवक उदयराज की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया गया।
विज्ञापन
मृतक के भाई का कहना है कि युवक के मुंह और कमर, सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। इसी को लेकर ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ अंबर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तय होगी।