{"_id":"627ea95a9b7eb61ce3216d47","slug":"dead-body-found-in-suspicious-circumstances-sitapur-news-lko6304758118","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा पाया गया। उसकी पहचान तक नहीं हो पाई। लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस वाहन की टक्कर से मौत होने की बात कह रही हैै।
लहरपुर क्षेत्र के गांव लालपुर गल्ला मंडी के निकट शुक्रवार को सड़क के किनारे एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा पाया गया। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आस-पड़ोस के गांवों के तमाम लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की और शिनाख्त के प्रयास किए। युवक कहां का रहने वाला है, पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुघर्टना से मौत होने का लगा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।