फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead bodies of loving couple found hanging from the noose

फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

Mon, 04 Apr 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of loving couple found hanging from the noose
सदरपुर (सीतापुर)। प्रेम संबंधों में जाति के बंधन से आहत प्रेमी युगल ने सोमवार सुबह गांव के बाहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

थाना सदरपुर इलाके के दमुवापुर खम्हरिया निवासी 22 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती का शव गांव से बाहर एक निजी स्कूल के सामने स्थित पेड़ से सोमवार सुबह फंदे पर लटकते मिले। ग्रामीणों ने सूचना गांव में दी। जानकारी पर गांव के लोग और मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में चर्चाएं हैं कि युवक और युवती का प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। प्रेगी युगल विवाह करना चाह रहे थे, लेकिन दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। अलग-अलग बिरादरी के होने की वजह से समस्याएं आ रहीं थीं। दोनों के घर आसपास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सदरपुर प्रदीप सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक दोनों अलग-अलग बिरादरी के थे। इसी के चलते दोनों के परिवार विवाह के लिए राजी नहीं थे। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शवों का पोस्टमार्टम देर शाम को हो चुका था। एसओ के मुताबिक रात में ही शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए।

युवती की मांग में भरा था सिंदूर
युवती की शादी न होने के बावजूद उसकी मांग में सिंदूर भरा हुआ था। युवक की जेब से सिंदूर की डिब्बी मिली है। इसे देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि शायद सामाजिक बंधनों को आड़े आते देख युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर उसको अपनी संगिनी मानते हुए एक साथ दुनिया से अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed