{"_id":"60c78ed58ebc3e5ab60de447","slug":"dead-bodies-of-friends-found-drowned-in-sharda-canal-sitapur-news-lko5824582118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में डूबे दोस्तों के शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर में डूबे दोस्तों के शव मिले
विज्ञापन
महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में शारदा सहायक नहर में रविवार को नहाते समय डूबे दोनों दोस्तों के शव सोमवार को नहर में मिले। दोनों युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा है।
बिसवां कोतवाली इलाके के संजय नगर निवासी पुनीत पांडेय (25), शुभम सिंह (20) रविवार को साथी हिमांशु, नितिन, रवि कुमार वर्मा, सुमित, विशाल समेत 10 लोगों के साथ कोतवाली तालगांव इलाके में होकर गुजरी शारदा सहायक खीरी ब्रांच नहर में जमोरा गांव के निकट नहा रहे थे। नहाते समय पुनीत और शुभम का पैर गहरे पानी में चला गया और दोनों डूब गए।
कुछ देर बाद दोनों को न पाकर साथ में गए लोगों को डूबने की जानकारी हुई। घटना के बाद डर की वजह से तीन साथी मौके से चले गए थे। हिमांशु, नितिन, रवि कुमार वर्मा, सुमित, विशाल मौके पर मौजूद रहे। युवकों के परिजन, सीओ लहरपुर यादवेंद्र यादव, कोतवाल तालगांव करुणेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे और डूबे युवकों की तलाश में नदी में गोताखोरों को उतारकर तलाश कराई।
विज्ञापन
रविवार देर शाम दोनों का पता नहीं चल सका था। सोमवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान सोमवार सुबह नहर में कुछ दूरी के अंतराल में दोनों दोस्तों के शव मिल गए। एक का शव सुबह भोर में जबकि दूसरे का शव दोपहर के करीब मिला है। तालगांव कोतवाल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी।