{"_id":"646d029f9fb20d1d6d06b5b8","slug":"data-of-176-lakh-children-not-uploaded-on-u-dice-sitapur-news-c-13-1-252250-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: यू-डायस पर 1.76 लाख बच्चों का डाटा अपलोड नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: यू-डायस पर 1.76 लाख बच्चों का डाटा अपलोड नहीं
Tue, 23 May 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 23 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 1.76 लाख विद्यार्थियों का डाटा अभी तक यू-डायस पर अपलोड नहीं हो सका है। इस डाटा के आधार पर ही विद्यार्थियों को सरकारी स्तर पर संचालित योजनाओं का लाभ दिया जाना है।
डाटा फीडिंग के कार्य में मिली लापरवाही पर सीडीओ अक्षत वर्मा ने सख्त नाराजगी जताई है। साथ ही चेताया कि ग्रीष्मावकाश में फीडिंग कार्य पूर्ण न करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा। वह डाटा फीडिंग कार्य की समीक्षा बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
यू-डायस पर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों का संपूर्ण ब्यौरा अपलोड किया जाता है। इसमें बच्चे के नाम पता से लेकर उससे जुड़ी पूरी जानकारी के साथ आधार कार्ड नंबर भी दर्ज होता है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में हुए नये नामांकन व दाखिले के बाद हुई इस कार्य की समीक्षा में बेसिक, माध्यमिक, मदरसा व समाज कल्याण विभाग की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
फीडिंग कार्य की सुस्ती के कारण ही ग्रीष्मावकाश से पहले भरा जाने वाला यह डाटा अभी तक अधूरा है। जबकि इसी फीडिंग के बाद बच्चों को डीबीटी, छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलना है। सीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी जिम्मेदार विभाग स्कूलों में शुरू हुए ग्रीष्मावकाश के दौरान डाटा की फीडिंग को पूरी तरह अपडेट कराना सुनिश्चित करें।
विभाग अपूर्ण विद्यार्थी की संख्या
माध्यमिक शिक्षा विभाग 30832
राजकीय इंटर कॉलेज 885
परिषदीय विद्यालय 12701
मदरसा 61936
बेसिक के मान्यता प्राप्त विद्यालय 69453
समाज कल्याण के विद्यालय 390