{"_id":"57000fba4f1c1b887ff001ef","slug":"damaged-kashiram-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की कांशीराम की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की कांशीराम की प्रतिमा
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव थाना क्षेत्र के अंगेठा गांव में शुक्रवार रात कुछ अराजक तत्वों ने कांशीराम की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को दुरुस्त कराकर किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अंगेठा में अंबेडकर पार्क है। इसी पार्क में अंबेडकर प्रतिमा के साथ कांशीराम की प्रतिमा भी स्थापित है। शुक्रवार रात कुछ अराजकतत्वों ने कांशीराम की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन
उधर, मामले की खबर फैलते ही उनके अनुयायी मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। थोड़ी ही देर में एएसपी मनोज सोनकर, एसडीएम हरिश्चंद्र यादव, सीओ राहुल मिठास, सीओ उमाशंकर सिंह, थानाध्यक्ष बलवीर सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
यहां कार्रवाई का भरोसा देकर प्रदर्शन कर रही भीड़ को किसी तरह शांत कराया गया। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त कराया। गांव के पुत्तीलाल ने हरगांव थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। एएसपी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की र्गई है। घटना की जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। गांव में स्थिति काबू में है।