फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dalit woman beaten with sticks and clubs

Sitapur News: दलित महिला को लाठी-डंडों से पीटा

Sat, 18 Jul 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 18 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dalit woman beaten with sticks and clubs
सकरन। महाराजनगर गांव निवासी आकाश की गाय पड़ोसी के दरवाजे पर चली गई। इससे गुस्साए पड़ोसी ने शुक्रवार देर रात साथियों संग आकाश के घर में घुसकर उनकी पत्नी को लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आकाश ने बताया कि वह दलित हैं। उनकी गाय बृहस्पतिवार को पड़ोसी के दरवाजे पर चली गई थी। इस बात को लेकर पड़ोसी ने अपशब्द कहे थे। साथ ही पुलिस को तहरीर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। इसके बाद देर रात पड़ोसी ने चार साथियों के साथ हमला कर दिया। आकाश के मुताबिक, आरोपियों ने उनकी पत्नी रामदेवी को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इससे रामदेवी को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। परिजनों ने घायल रामदेवी को सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आकाश ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed