फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dacoits looted 2.5 lakhs from two houses

डकैतों ने दो घरों से लूटे ढाई लाख

Thu, 26 Sep 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dacoits looted 2.5 lakhs from two houses
सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में डकैतों ने बीती रात को दो घरों को निशाना बनाकर करीब ढाई लाख का माल लूट लिया। विरोध करने पर डकैतों ने एक गृहस्वामी को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया। जख्मी ग्रामीण को सीएचसी बिसवां से जिला अस्पताल लाया गया है। घटना से इलाके में दहशत है। एसपी एलआर कुमार ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस वारदात के खुलासे में जुट गई है।
विज्ञापन

बिसवां कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव में बुधवार रात सर्वेश के घर डकैत छत के रास्ते घुस गए। वहां से पांच हजार की नकदी सहित लगभग पौने दो लाख का माल पार कर दिया। माल पार करने के बाद डकैत वहां से निकल गए। निकलने के बाद डकैतों ने पड़ोस के ही हरीराज के घर को निशाना बनाया। हरीराज के घर डकैतों ने लूटपाट शुरू की। हरीराज की नींद खुल गई।
विज्ञापन

उसने डकैतों का विरोध किया तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया गया। डकैत यहां से तीन हजार की नकदी व लगभग 50 हजार के जेवर आदि लूट कर भाग निकले। डकैतों ने यहीं के प्रदीप सिंह, अखिलेश मिश्र के घर पर भी वारदात अंजाम देने की कोशिश की। जानकारी होते ही वहां दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। कोतवाली पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी एलआर कुमार भी मौके पर गए। उन्होंने भी जांच की और बिसवां कोतवाल ओपी तिवारी को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। एसपी एलआर कुमार का कहना है कि मामले में केस दर्ज हो गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed