{"_id":"5fe8cd488ebc3e3c8f32f4f6","slug":"dabang-took-the-nayab-tehsildar-to-the-pete-trolley-sitapur-news-lko556950429","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार को पीट ट्रॉली छुड़ा ले गए दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार को पीट ट्रॉली छुड़ा ले गए दबंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख के नायब तहसीलदार ने अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। इस पर दबंगों ने नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की। उनकी सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दबंगों ने अंजाम भुगतने की धमकी देकर चाभी छीन ली और मिट्टी लदी ट्रॉली लेकर चले गए। इस बाबत नायब तहसीलदार ने कई के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिश्रिख में तैनात नायब तहसीदार विदेह सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर की रात वह क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर जांच के लिए निकले थे। तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गजोधरपुर के पास से अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही थी। इस पर उसे रोका गया। जांच व पूछताछ में चालक खनन को लेकर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके चलते उसे पकड़ा गया। इस बीच मिश्रिख के चंदूपुर निवासी प्रदीप सिंह अपने कई अन्य साथियों के साथ आ गया।
उसने मारपीट करते हुए जबरन वाहन की चाभी छीन ली। इन लोगों ने धमकी दी और उनका सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें प्रदीप का चालक दीपू भी शामिल था। दबंग अवैध खनन कर जा रही ट्रैक्टर ट्राली को जबरन छुड़ा ले गए। इस बाबत नायब तहसीलदार ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।