{"_id":"580513a14f1c1b726b702e20","slug":"crowds-are-cumming-in-the-markets-due-to-karwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ के त्यौहार में महज एक दिन का फासला बचा है, जिसकी वजह से बाजारों में रौनक बढ़ गई हैं। महिलाएं बाजार आकर श्रृंगार व पूजन का सामान खरीद रही हैं। वही दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया है, ताकि अधिक से अधिक ग्राहकों को लुभाया जा सके।
करवा चौथ 19 अक्टूबर को है। इसको लेकर बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। साड़ियों की दुकान पर खास डिजाइनों की सड़ियां दुकानदारों ने मंगाई हैं। इनकी कीमत 600 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक है। महिलाएं पूजन सामग्री के साथ कपड़े व जेवरों की भी खरीददारी कर रही हैं।
सोमवार को मिट्टी के करवों के दुकानों पर भी रौनक रही। परंपरा है कि पीतल, चांदी के करवों के साथ मिट्टी के करवे का पूजन भी जरूरी है। इसकी वजह से लोग मिट्टी के करवों को पूजन के लिए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
फुटपाथ से लेकर बड़ी दुकानों तक में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इनमें बर्तनों की दुकानें भी ग्राहकों के आने से गुलजार हैं। महिलाएं अपने बजट के हिसाब से करवा चौथ व्रत के लिए खरीददारी कर रही थीं।
शहर की प्रमुख घंटाघर बाजार में तो सोमवार को खरीददारों की इस कदर भीड़ रही कि लोगों आने जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान बाजार आने वाली महिलाएं यातायात व्यवस्था को भी कोस रही थीं।
बाजार में मिट्टी के जो करवे आए हैं, उन्हें तरासने में कुम्हारों ने बेहतरीन कारीगरी की है। मिट्टी के करवों को आकर्षक बनाने के लिए डिजाइन की गई है। वहीं उसका बेहतर तरीके से रंग और रोंगन किया है। रंग बिरंगे करवे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे। इन करवों की कीमत 10 रुपये से 35 रुपयों के बीच है।