फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crossing the road girl child crushed

सड़क पार कर रही बच्ची को बस ने रौंदा

Wed, 10 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 10 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
crossing the road girl child crushed

हरगांव थाना क्षेत्र में सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर बुधवार सुबह नित्यक्रिया जाने के लिए सड़क पार कर रही मासूम को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। हरगांव का गदनापुर गांव सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर सड़क के किनारे है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह गदनापुर गांव निवासी श्रीकेशन की सात वर्षीय बेटी सुभाषिनी गांव के पास ही नित्यक्रिया जाने के लिए निकली थी। वह सीतापुर-लखीमपुर मार्ग को पार कर रही थी तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े पर ड्राइवर बस को रोके बिना वहां से भाग निकला। उधर, मौके पर पहुंचे ग्रामीण जख्मी बालिका को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि बालिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed