फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crops on 7,739 hectares destroyed by excessive rainfall; survey intensified.

Sitapur News: अतिवृष्टि से 7739 हेक्टेयर फसल बर्बाद, तेज हुआ सर्वे

Thu, 01 Oct 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 01 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Crops on 7,739 hectares destroyed by excessive rainfall; survey intensified.
खेत में गिरी केले की फसल।  -संवाद
सीतापुर। हाल में हुई अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कृषि और राजस्व विभाग के संयुक्त सर्वे में अब तक 7,739.95 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त पाई गई है। कुल 1,02,826.3 हेक्टेयर क्षेत्र का सर्वे पूरा हो चुका है। सर्वे का काम अभी जारी है।
विज्ञापन


तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक नुकसान महमूदाबाद में हुआ है। यहां 60,395 हेक्टेयर क्षेत्र के सर्वे में 3,250 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त मिली। बिसवां में 18,500 हेक्टेयर में 2,158 हेक्टेयर और लहरपुर में 20,333 हेक्टेयर में 2,101.2 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


मिश्रिख में 599 हेक्टेयर में 78.3, सदर में 201 हेक्टेयर में 37.2, महोली में 2,754 हेक्टेयर में 96 और सिधौली में 44.3 हेक्टेयर के सर्वे में 19.25 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश, तेज हवा और जलभराव से धान, गन्ना और केला की फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। कई गांवों में खेतों में पानी भरने से धान की फसल गिर गई है। इससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने सभी उपजिलाधिकारियों को बचे क्षेत्र का सर्वे दो दिन में पूरा करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रभावित किसानों को मुआवजा और फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की कार्यवाही समय से शुरू की जा सकेगी।


------
फसलों की क्षति का आंकड़ा बढ़ने की संभावना
अब तक 1,02,826.3 हेक्टेयर क्षेत्र का सर्वे हुआ है, जिसमें 7,739.95 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त मिली है। सर्वे जारी रहने से नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है। गांजरी क्षेत्र में धान और केला की फसल को अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed