{"_id":"58ea72004f1c1bf8335b831c","slug":"crops-brunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटों में 45 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपटों में 45 बीघा गेहूं की फसल राख
Amarujala Bureau
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
बिजली की चिंगारी से फसल जली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 हजार वोल्ट की लाइन में स्पार्किंग के दौरान निकली चिन्गारी से 12 किसानों की करीब 45 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताते हैं कि मीरानगर से समदा जाने वाली लाइन के तार काफी ढीले हैं। आपस में टकराने से निकली चिन्गारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई।
विज्ञापन
लपटों में रामसरन, भैरव प्रसाद, बनवारी लाल, रमेश, पंचाराम, वीरेंद्र, नंदा, शिवनरायन, पुत्ती की फसल जल गई। गांव के शिवकुमार ने बताया कि आग लगते ही तुरंत दमकल टीम को सूचना दी गई, लेकिन आग बुझाए जाने तक दमकल टीम नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। उधर, सदरपुर के ग्राम महिमापुर में रविवार की दोपहर जहीर पुत्र गोबरे के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही आग से इशहाक व शमसेर के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यहां भी फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। करीब 80 हजार का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन