फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth skeleton found

नाले में मिला युवक का कंक

Sun, 08 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth skeleton found
- फोटो : डेमो फोटो

जिले के रामकोट इलाके से करीब 19 दिन पूर्व लापता हुए युवक का कंकाल रविवार को तालगांव इलाके में एक नाले से बरामद हुआ। मृतक की पहचान उसके कपड़ों से की गई है। मृतक के परिवारीजनों ने उसकी ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन


तालगांव इलाके के खंदिनया गांव के पास नाले में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का कंकाल पड़ा देखा। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कंकाल को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस ने उसकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कंकाल मिलने के बाबत तालगांव इंस्पेक्टर ने जिले के अन्य थानों को सूचना दी। इस बीच रामकोट इलाके के पिपरिया गांव के लोग भी वहां पहुंचे। बताते हैं कि पिपरिया के लोगों ने मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान गांव निवासी संजय (25) पुत्र कैलाश के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि संजय 20 अप्रैल 2016 से लापता था। मृतक के परिवारीजन का कहना है कि संजय की तालगांव क्षेत्र के खंदनिया गांव में अर्जुन के यहां ससुराल थी। यहां वह अपनी पत्नी को विदा कराने आया था। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।


मृतक के परिवार वाले उसके ससुर सहित छह लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना को लेकर तालगांव एसएसआई ने बताया कि कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवारीजन उसकी ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed