{"_id":"8998e36595e453e0b60fe88299068f04","slug":"youth-shot-at-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में गोली मारी, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में गोली मारी, युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है। जिस स्थान पर गोली मारी गई है, वहां पूजन कार्यक्रम चल रहा था। घटना की वजह से वहां भगदड़ मच गई।
ग्राम पैलाकिसा में रविवार शाम ग्राम देवता का पूजन चल रहा था। यहीं पर गांव के शिशुपाल (22) व अन्नू मौजूद थे। दोनों में रंजिश है।
आमना-सामना होते ही दोनों भिड़ गए। दोनों में मारपीट हो ही रही थी कि इसी बीच अन्नू ने असलहा निकाल कर शिशुपाल पर फायर झोंक दिया।
गोली लगते ही शिशुपाल गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। उसके घायल होते ही पूजन स्थल पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में हमलावर अन्नू भी फरार हो गया।
घायल पक्ष ने इस संबंध में गांव के ही अन्नू के खिलाफ महोली कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रंग बहादुर यादव ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। घायल को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।