{"_id":"9039b89b8c8e7c1dac4ade8316a0ca1e","slug":"youth-looted-at-gun-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे से ग्रामीण को जख्मी कर लूटी बाइक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहे से ग्रामीण को जख्मी कर लूटी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर जा रहे एक ग्रामीण को बदमाशों ने रोक लिया और उससे लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर बदमाशों ने असलहे की बट से उसे जख्मी कर दिया और उसकी बाइक व मोबाइल लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
शहर कोतवाली इलाके के अर्रो खमाजितपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह बच्चों को स्कूल छोड़ने बाइक से झरेखापुर गया था। करीब 10 बजे वह घर लौट रहा था।
इसी बीच शहर कोतवाली इलाके में सिहानीपारा गांव के निकट पहुंचा, तभी घात लगाकर खड़े बाइक सवार दो लोगों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लूटपाट शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे के बट से मार कर उसे जख्मी कर दिया और चाकू से भी वार किया।
विज्ञापन
बाइक व मोबाइल लूटने के बाद बदमाश भाग निकले। देवेंद्र ने बताया कि एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरा नकाबपोश था। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन