{"_id":"58bda0c64f1c1b6d43dc4410","slug":"youth-dies-by-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काट रहे युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ काट रहे युवक की करंट लगने से मौत
Amarujala Bureau
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
सकरन थाना क्षेत्र के उमरा कलां गांव के बाहर पेड़ काटते समय उसकी डाल बिजली के तार पर गिर गई, जिससे पेड़ पर करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सकरन के उमरा कला गांव निवासी तिवारी भार्गव (25) पुत्र रामधार भार्गव सोमवार दोपहर गांव के ही आसमान सिंह के खेत में मजदूरी पर सेमल के पेड़ काटने गया था। पेड़ काटते समय एक डाल खेत से निकली हाईटेंशन लाइन पर गिर गई, जिससे करंट पेड़ पर उतर आया।
विज्ञापन
झुलसने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। थानाध्यक्ष कमलापति यादव ने बताया कि परिवारीजन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
