फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth died in school van accident

बाइक में टक्कर मार पलटी स्कूली वैन, युवक की मौत

Wed, 09 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth died in school van accident
accident

महोली कोतवाली इलाके में बड़ागांव-मितौली मार्ग पर बुधवार सुबह एक स्कूल वैन बाइक सवार को टक्कर मार सड़क किनारे खंती में जा पलटी। हादसे में बाइक सवार पेट्रोल पंप के सेल्समैन की मौत हो गई, जबकि स्कूल वैन चालक व वैन में सवार चार बच्चे सकुशल बच गए।

विज्ञापन


हालांकि दुर्घटना के बाद वैन चालक बच्चों को लेकर भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज निवासी मृदुल पांडेय (22) पुत्र राजीव महोली के हरदासपुर स्थित पेट्रोल पंप में सेल्समैन था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह वह बाइक से जा रहा था। जब वह महोली कोतवाली इलाके में बड़ागांव-मितौली मार्ग पर पहुंचा, तभी एक स्कूल वैन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर मारने के बाद वैन भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में बाइक सवार सेल्समैन मृदुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन चालक व उसमें सवार चार बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को वैन से बाहर निकाला।


ग्रामीणों के मुताबिक वैन चालक हादसे के बाद वाहन में सवार बच्चों को लेकर भाग निकला। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed