{"_id":"57c9c0fa4f1c1b660b2cbf4b","slug":"youth-died-in-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बाइक सवार युवक को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने बाइक सवार युवक को रौंदा
Amarujala Bureau
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
बाइक पर घर लौट रहे एक युवक को परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी। सिधौली सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने बस को पकड़ लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
अटरिया के गुलरिहा गांव निवासी छोटेलाल (35) शुक्रवार शाम अटरिया बाजार गया था। खरीदारी कर वह बाइक से घर के लिए निकला था। थाने के सामने हाईवे पर बने कट से वह निकल रहा था, इसी बीच लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रही लखीमपुर परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छोटेलाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसकी बाइक बस में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। जिसके चलते बस चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन