{"_id":"579a387a4f1c1be41321e255","slug":"young-man-shoot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पूर्व प्रधान के बेटे ने गुरुवार शाम घर में पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके से बंदूक बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
संदना के मिर्जापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान सिरदार के बेटे बद्री (27) ने गुरुवार शाम अपने घर के कमरे में पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुन जब तक परिवारीजन मौके पर पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सीओ मिश्रिख कपिल देव सिंह, एसओ संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पूर्व प्रधान की लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सीओ मिश्रिख कपिल देव सिंह का कहना है कि बद्री का परिवार काफी संपन्न था।
विज्ञापन
उसकी शादी भी हो चुकी थी। घर में किसी तरह की कलह प्रतीत नहीं होती। युवक ने खुदकुशी क्यों की है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में परिवारीजनों व दोस्तों से पूछताछ की जाएगी।