फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   young man Killed in sitapur

घर से बुलाकर युवक को मार डाला

Tue, 07 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Tue, 07 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
young man Killed in sitapur
murder - फोटो : amar ujala

महोली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने एक युवक को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए। घटना का कारण हत्या आरोपियों के परिवार की एक युवती से युवक का प्रेम संबंध होना बताया जा रहा है। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं। गांव में तनाव है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बछवल निवासी जनार्दन के पुत्र अरुण (20) को मंगलवार सुबह गांव के ही कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद अरुण लौटकर घर नहीं पहुंचा। दोपहर तक जब अरुण नहीं आया, तो परिवार के लोग उसे तलाशने निकले।
विज्ञापन


इसी बीच गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला। उसके सिर पर गहरे जख्म थे। गले में कसाव का निशान था। अरुण के परिवार ने गांव के ही उज्ज्वल मिश्रा व कई अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का कहना है कि अरुण का प्रेम-प्रसंग उज्ज्वल के परिवार की एक युवती से था। जब यह बात युवती के परिवार को पता चली, तब उन्होंने हत्या की साजिश रच डाली। उज्ज्वल सुबह ही अरुण के घर पहुंचा और खेतों की तरफ ले गए। वहां पर पहले से ही उज्ज्वल के परिवार के सदस्य मौजूद थे।


यहां पिटाई के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अरुण के परिवार ने गांव के उज्ज्वल समेत तीन के खिलाफ महोली कोतवाली में तहरीर दी है। एएसपी मनोज सोनकर गांव पहुंचे और जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed